वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप रात में सोते समय ये 5 गलतियां करते हैं, तो इससे आपको बुरे सपने और नकारात्मक शक्तियों के शिकार हो सकते हैं।
रात में सोने से पहले अगर आप मोबाइल, लैपटॉप जैसे बिजली के सामान का इस्तेमाल करते हैं, तो नींद में बाधा आ सकती है। साथ ही, इससे बुरी ऊर्जा आकर्षित होती है।
अगर आप रात में लाइट बंद करके सोते हैं, तो इससे आपके आस-पास बुरी शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम को साफ रखना बहुत जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक्ता बनी रहती है। लेकिन बेडरूम गंदा होने से बुरी ऊर्जा शक्तिशाली हो सकती है।
अगर आपके बेडरूम में नकारात्मक वस्तुएं जैसे कि टूटी हुई चीजें, बंद घड़ी और पुराना लकड़ी का सामान है, तो बुरी शक्ति आ सकती है।
रात में सोने से पहले यह जरूर जांच करें कि आपका बिस्तर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
रात में अच्छी और गहरी नींद के लिए इन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए। इससे आपको किसी तरह के बुरे सपने नहीं आते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com