सुबह के समय हमारी कुछ खराब आदतें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन 5 आदतों के शिकार हैं, तो इसे जल्द से जल्द छोड़ दें।
अगर आप नींद से अचनाक उठते हैं, तो ऐसे में दिल से जुड़े खतरों की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि ऐसा करने से दिल पर दवाब पड़ता है।
अगर आप रोजाना सुबह उठकर चाय पीते हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन दिल की धड़कन को असामान्य बना सकती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
अगर आप ज्यादा फास्ट फूड्स या बाहर की चीजों को खाने के शौकीन हैं, तो ऐसे में कब्ज की समस्या हो सकती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
कई लोग सुबह उठते ही स्मोक करते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी हो सकती है। जिससे हार्ट अटैक आ सकता है।
कई लोग सुबह के समय जल्दी में नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करने से दिल पर बुरा प्रभाव हो सकता है।
अगर आपको दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com