आज के दौर में ब्लड प्रेशर बढ़ना आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने से पहले कुछ लक्षण महसूस होते हैं। आज हम इन्हीं लक्षणों के बारे में जानेंगे
नींद से उठते ही अगर आपको चक्कर या शरीर का संतुलन बिगड़ने की समस्या होती है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है।
अगर सुबह के समय उठते ही सिर भारी या दर्द महसूस हो रहा है, तो यह ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है।
भरपूर आराम और नींद लेने के बाद भी आपको आलसपन या कमजोरी महसूस हो रही है, तो शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है।
कई बार बिना वजह भी अगर आपके दिल की धड़कन तेज हो रही है, तो यह हाई बीपी का संकेत माना जाता है।
कई बार सुबह के समय आपको धुंधला दिखाई दे सकता है, तो इस लक्षण को इग्नोर ना करें, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर बढ़ने से पहले का संकेत हो सकता है।
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या बार-बार होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com