चेहरे को चमकदार बनाने के लिए ओट्स से बने फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। चलिए इस फेस पैक को बनाने की विधि जान लेते हैं।
गर्मियों के दिनों में स्किन पर नेचुरल निखार लाने के लिए ओट्स में कुछ चीजों को शामिल करें और पेस्ट तैयार करें। ऐसा करने से आपका चेहरा चमकदार बन सकता है।
इस फेस पैक के लिए 2 चम्मच ओट्स और दूध लें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट तक लगाकर रखें।
अगर आप ओट्स से प्रभावी फेस पैक तैयार करना चाहते हैं तो ओट्स में नींबू मिलाएं। इसके बाद ओट्स के पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक छोटा पपीता, 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच बादाम तेल लें। इनका मिश्रण बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए ओट्स में गुलाब जल और टमाटर की प्यूरी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से फैलाकर 20 मिनट तक लगाकर रखें।
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 1 कीवी, 2 चम्मच ओट्स, 1-1 चम्मच दही और शहद लें। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
यहां दी गई जानकारी आपको सूचित करने के उद्देश्य से दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए ओट्स का फेस पैक तैयार करें। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ