पपीता सेहत के लिए एक अच्छा फूड माना जाता है। खासकर, पपीते का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि पपीता खाने से महिलाओं को कौन से 5 फायदे मिलते हैं?
पपीते में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व मात्रा जाते हैं, जो महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
अगर किसी का पेट साफ नहीं रहता हैं, तो उन्हें रोजाना खाली पेट 1 कटोरा पपीता खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है।
पीरियड्स से जूझ रही महिलाओं के लिए भी पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दौरान दर्द, अनियमित पीरियड्स और ऐंठन महिलाओं में होने वाली समस्याएं में पपीता फायदेमंद होता है।
पपीता खाने से महिलाओं में दूध का उत्पादन तेजी से बढ़ता है। इससे शिशु के लिए दूध पर्याप्त होता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पपीता न खाएं।
अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं, तो डाइट में पपीता शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है।
त्वचा के लिए भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
महिलाओं को पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ