अक्सर लोग सुबह ब्रेड के साथ पीनट बटर खाते है, लेकिन अधिक मात्रा में पीनट बटर खाना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते है कि क्या समस्याएं बढ़ सकती है।
पीनट बटर का सेवन कई समस्याओं में फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में नुकसान भी पहुंचा सकता है। 5 लोगों को पीनट बटर नहीं खाना चाहिए।
पीनट बटर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी3, विटामिन बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है।
अगर कोई व्यक्ति यूरिक एसिड का मरीज है, तो उसे पीनट बटर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रोटीन काफी पाया जाता है।
अगर आप शरीर का वजन नहीं बढ़ाना चाहते है, तो पीनट बटर का सेवन न करें। दरअसल, पीनट बटर हाई कैलोरी फूड है।
अगर आप हार्ट के मरीज है, तो पीनट बटर न खाएं, क्योंकि इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेटुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट ब्लोकेज का कारण बन सकता है।
यदि आप लीवर के मरीज है, तो भी पीनट बटर नहीं खाना चाहिए। इसमें अफ्लेटॉक्सिन पॉयजनिंग पाया जाता है, जिसके कारण लीवर डैमेज हो सकता है।
जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उनको भी पीनट बटर का सेवन नहीं करना चाहिए। पीनट बटर खाने से पाचन की समस्या बढ़ सकती है।