5 ग्रहों के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव


By Prakhar Pandey02, Dec 2023 01:32 PMnaidunia.com

दिसंबर में ग्रहों का परिवर्तन

दिसंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। आइए जानते हैं इन 5 ग्रहों का परिवर्तन से कैसे 12 राशियों को लाभ मिलने वाला है?

राशि परिवर्तन

2023 के अंतिम महीने में पांच बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। दिसंबर माह में पांच बड़े ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, सुर्य और बृहस्पति अपना स्थान बदलेंगे। इस बदलाव से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों को ग्रहों के इस गोचर से आगामी दिनों में ही मनचाहे परिणाम मिलने लगते है। वृषभ राशि वालों को साल के इस आखिरी महीने में अपना स्वास्थय और खानपान का खास ख्याल रखना है।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि के जातकों को घर और बाहर के लोगों का सहयोग मिलेगा। मनपसंद कार्य पूरें होंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह मनचाही सफलता लेकर आएगा।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों को इस माह इन 5 ग्रहों के बदलाव से मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। कन्या राशि वालों को कुछ मुश्किलों के बाद अंत में सफलता के योग बनेंगे।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि वालों को इस परिवर्तन से वर्कप्लेस पर बड़े और छोटो से रिश्ते मजबूत होंगे। इस अवधि में आय में वृद्धि भी हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इच्छानुसार कारोबार में लाभ मिलेगा। साथ ही, परिवार से जुड़े निर्णय लेने का समय भी है।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के जातको के लंबे और मध्यम दूरी की यात्रा के योग बनेंगे और कार्यस्थल पर आपकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। वही मकर राशि वालों को चुनौतियों का सामना करने के लिए शांतचित रहना जरूरी है।

कुंभ और मीन राशि

5 ग्रहों के स्थान परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों की क्षमता में वृद्धि होगी। करीबी दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है। वहीं मीन राशि के जातकों के लिए पेशेवर समय अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के सफलता के योग भी बन रहे है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 2 पौधों को घर में न लगाएं, छीन जाएगी खुशहाली