अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों के हाथों की नसें दिखाई देती है यानी उभर की ऊपर की ओर आती है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी करते हैं। आइए जानते है कि इसके पीछे का क्या करना होता है?
अगर आपके हाथों की नसें दिख रही है, तो इसके 5 कारण हो सकते है। उन कारणों से ही कुछ लोगों के नसें उभरती हुई दिखाई देती है।
घर में किसी व्यक्ति के हाथों में उभरी हुई नसें हैं, तो आपकी हाथों पर भी नसें दिखाई दे सकती हैं। जेनेटिक कारण की वजह से ऐसा हो सकता है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर का वजन कम है, तो हाथों की नसें दिखाई दे सकती है, क्योंकि वजन कम होने से हाथ पर फैट कम होती है।
हाथों की नसें दिखाने देने का एक कारण एक्सरसाइज भी हो सकता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नसें दिखाई देने लगती है।
उम्र बढ़ाने के साथ-साथ व्यक्ति की चमड़ी भी पतली होने लगती है, जिसके कारण हाथ की चमड़ी भी पतली होती है। इसका एक यह भी कारण हो सकता है।
हाथों पर नसें वैरिकाज वेन्स के कारण भी दिखाई देता है, क्योंकि जब नसों में रक्त जमा हो जाता है। नसें फूली और उभरी हुई नजर आती हैं।
इन 5 कारणों से हाथों की नसें दिखाई दे सकती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ