खर्राटे की आदत दूर करने के लिए 5 घरेलू उपाय


By Ram Janam Chauhan05, Mar 2025 11:51 AMnaidunia.com

गहरी नींद के दौरान अक्सर लोग खर्राटे लेते हैं, लेकिन इससे आपकी नींद प्रवाभित हो सकती है। ऐसे में इन घरेलू उपायों को अपना सकेत हैं।

खर्राटे दूर करने के लिए हल्दी दूध पिएं

गले और नाक में सूजन होने का कारण खर्राटे की समस्या हो सकती है। ऐसे में रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

खर्राटे दूर करने के लिए भाप लें

कई बार बंद नाक होने के कारण खर्राटों की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस बंद नाक की समस्या दूर करने के लिए गर्म पानी का भाप ले सकते हैं।

खर्राटे दूर करने के लिए पुदीना तेल

पुदीने के तेल में कई पोषक-तत्व होते हैं, जो सांस की नली में सूजन कम करने और उसे खोलने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से खर्राटे दूर करने मेें सहायता मिल सकती है।

खर्राटे दूर करने के लिए जैतून तेल सेवन करें

खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून तेल का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है। इसे सब्जी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

खर्राटे दूर करने के लिए एलोवेरा जूस

अगर आप खर्राटे की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इससे शरीर में सूजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इन उपायों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सफलता की 5 आदतें कौन सी हैं?