ज्यादा अमरूद खाने के 5 नुकसान


By Arbaaj10, Oct 2024 04:19 PMnaidunia.com

अमरूद पोषक तत्व से प्रचुर फल है, लेकिन ज्यादा मात्रा में अमरूद खाने से शरीर को 5 नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से 5 नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

अमरूद पोषक तत्व

अमरूद में प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फाइबर,सोडियम, जिंक, और कॉपर पाया जाता हैं।

घाव और सर्जरी

अगर आपके शरीर पर किसी तरह का घाव है या फिर सर्जरी हुई है, तो अमरूद का सेवन न करें। दरअसल, ज्यादा अमरूद खाने से खून बह सकता है।

गर्भवती महिलाओं के बन सकता है गैस

अगर आप गर्भवती है, तो आपको अमरूद का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा अमरूद खाने से पेट में गैस बन सकती है।

पेट हो सकता है खराब

अमरूद का स्वाद भले ही अच्छा होता है, लेकिन अधिक खाने से पेट खराब हो सकता है। अमरूद में फाइबर काफी होता है, जिसके कारण पेट ऐंठन हो सकती है।

किडनी की हो सकती है समस्या

ज्यादा अमरूद का सेवन करने से किडनी की समस्याएं हो सकती है, क्योंकि इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है।

सिर में हो सकता है दर्द

ज्यादा मात्रा में अमरूद खाने से सिर में दर्द की भी समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी भरपूर पाया जाता है और शरीर में ज्यादा विटामिन-सी के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सांस फूलने की समस्या कम करने के लिए क्या पिएं?