नवरात्रि पूजा के सफल होने का संकेत हैं ये बातें


By Sahil19, Oct 2023 02:33 PMnaidunia.com

नवरात्रि पूजा

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। इस दौरान देवी को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी लोग रखते हैं।

मां दुर्गा का प्रसन्न होना

देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग नवरात्रि के दिनों में तरह-तरह के जतन करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उनकी पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न हुई या नहीं।

शुभ संकेत

मां शक्ति के नौ दिनों तक चलने वाले उपवास में कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनसे पता चलता है कि देवी दुर्गा आपकी पूजा से प्रसन्न हो गई है।

जौ का उगना

नवरात्रि में कलश स्थापना करने का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही, जौ या जयंती भी लगाए जाते हैं। यदि नवरात्रि के दौरान जौ सही ढंग से उग जाते हैं तो समझ लें कि मां दुर्गा प्रसन्न हैं।

अखंड दीप

कुछ लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड दीपक जलाते हैं। यदि यह दीप नौ दिनों तक अच्छे से जलता है तो समझ लें कि देवी माता की विशेष कृपा आपके ऊपर है।

खुशी का माहौल

घर में खुशी का माहौल रहना काफी चीजों की ओर संकेत करता है। नवरात्रि के दौरान घर में सुख-शांति बरकरार रहने से पता चलता है कि मां दुर्गा आपसे नाराज नहीं हैं।

शुभ समाचार

नवरात्रि के दौरान कोई भी शुभ समाचार मिलने का अर्थ निकलता है कि मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं। दरअसल, इस दौरान माता दुर्गा के आशीर्वाद से ही कोई शुभ कार्य होता है।

सपने में मां दुर्गा का आना

कुछ लोगों को नवरात्रि के दौरान ही सपने में मां दुर्गा नजर आती हैं। बता दें कि मां भगवती का किसी भी रूप में सपने में आना शुभ होता है और इससे पता चलता है कि वह आपसे प्रसन्न हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Neelam Ratna: रंक को राजा और राजा को रंक बना देता है यह रत्न