कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल करने वाले 5 सुपरफूड्स


By Arbaaj08, Feb 2025 11:32 AMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल हार्ट से जुड़ी एक समस्या है, जिसके कारण हार्ट अटैक का अधिक खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल नसों में जमता है, जिसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए 5 सुपरफूड्स

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो डाइट में 5 सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए। आइए इन 5 सुपरफूड्स के नाम जानते हैं।

ओट्स से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें

कोलेस्ट्रॉल नेचुरली कंट्रोल करने के लिए डाइट में ओट्स शामिल करना चाहिए। ओट्स का सेवन नाश्ते में करना अधिक फायदेमंद होता है।

जामुन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें

जामुन का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद होता है। दरअसल, जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

लहसुन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें

लहसुन का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कली का सेवन करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियों से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

अलसी के बीज से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें

अलसी का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है।

इन 5 सुपरफूड्स का सेवन करने से नेचुरल तौर पर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फाइबर फूड्स 5 मरीजों के लिए मानी जाती है दवा