पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या होने पर शरीर में 5 लक्षण दिखाई देते हैं। आइए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
व्यक्ति जब किसी समस्या का शिकार होता हैं, तो शरीर में लक्षण दिखाई देने लगते हैं। पथरी होने पर भी 5 संकेत दिखते हैं।
पथरी होने पर पेट में दर्द होता है। अगर आपके पेट के किसी एक हिस्से में दर्द हो रहा हैं, तो यह पथरी का लक्षण हो सकता है।
पथरी की समस्या में मरीज को पेशाब से खून आने की समस्या होती है। कुछ मामलों में देखने पर पता नहीं चलता लेकिन यूरिन टेस्ट से पता लग जाता है।
जब पथरी नीचे पेशाब की नली में चली जाती है। ऐसी स्थिति में रोगी को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है लेकिन पेशाब करते समय उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पथरी की समस्या में विशेष रूप से पथरी जो सतह पर चिकनी होती है, में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की स्थिति होती है।
पथरी की समस्या होने पर बुखार भी लग सकता है। दरअसल, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से आपको बुखार लगता है।
इन लक्षणों से आप पथरी की समस्या को जान सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ