Depression के 5 लक्षण जिसे इग्नोर करने से बिगड़ सकती है तबियत


By Ram Janam Chauhan11, Feb 2025 01:49 PMnaidunia.com

डिप्रेशन की बीमारी शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालता है। ऐसे में डिप्रेशन होने पर शरीर कुछ संकेत देता है, जिसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।

उदास और निराशा की भावना

अगर आप पिछले कई दिनों से उदास और निराश है, तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में अकेले रहने की बजाय दोस्तों के साथ समय बिताएं।

कम नींद आने की समस्या

कई लोग रात भर जागते हैं या कई लोग भरपूर सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है।

ज्यादा थकान महसूस करना

अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता, आराम करने का बाद भी थकान होती है और ऑफिस का काम करने में परेशानी होती है, तो यह सब लक्षण डिप्रेशन के हो सकते हैं।

वजन में बदलाव होना

कुछ लोगों का अचानक वजन बढ़ने लगते है या घटने लगता है, तो यह डिप्रेशन के कारण हो सकता है, इसे भूलकर भी इग्नोर ना करें।

मन में नकारात्मक विचार आना

डिप्रेशन का सबसे सामान्य लक्षण नकारात्मक विचार आना है। अगर आप पिछले कई दिनों से नकारात्मक विचारों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे इग्नोर ना करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आप बताए गए लक्षण पिछले कई दिनों से महसूस कर हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फास्ट फूड्स खाने के बाद Body Detox करने के 5 असरदार उपाय