अगर आपको अक्सर हड्डियों में दर्द और थकान की समस्या महसूस होती है, तो इसे इग्नोर ना करें यह विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। इस लक्षण को भूलकर ना करें इग्नोर
अक्सर महिलाओं में विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं को तनाव या डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसे बिल्कुल इग्नोर ना करें।
अक्सर महिलाओं को काम करने के दौरान थकान व कमजोरी महसूस होती है, लेकिन अगर आपको आराम करने के बाद भी कमजोरी महसूस होती है, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या काफी लंबे समय से महसूस हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com