महिलाएं अक्सर काम में व्यस्त होने के कारण सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में शरीर के भीतर विटामिन डी3 की कमी होती है, तो ये 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
अगर घर के काम करने के दौरान मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या महसूस होती है, तो यह विटामिन डी3 के कमी की ओर इशारा करता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन डी3 की कमी होती है, तो जोड़ों और हड्डियों में दर्द होने की शिकायत हो सकती है।
अगर आपकी तबीयत बार-बार खराब होती है, तो यह विटामिन डी3 की कमी के कारण हो सकता है, क्योंकि इसकी कमी से शरीर में इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
जिन महिलाओं में विटामिन डी3 की कमी होती है, उन्हें मूड स्विंग्स, तनाव और चिंता की समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपके शरीर में विटामिन डी3 की लगातार कमी हो रही है, तो बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको शरीर में ये 5 लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com