छाछ में मिलाएं 5 चीजें, शक्ति होगी दोगुनी


By Ram Janam Chauhan11, May 2025 03:03 PMnaidunia.com

छाछ गर्मियों के मौसम में सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पेट को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में छाछ को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से इसकी शक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

भुना जीरा पाउडर के साथ पिएं

छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करने से गैस, अपच को ठीक करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता मिलती है।

काला नमक के साथ पिएं

अगर आप छाछ में काला नमक मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

अदरक के साथ पिएं

छाछ को अदरक के साथ सेवन करने पर शरीर में होने वाले सूजन को कम और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

पुदीने की पत्तियों के साथ पिएं

अगर आप छाछ में पुदीने की पत्तियों को मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडक मिलती है। जिसके कारण मुंह में छाले होने की संभावना कम हो सकती है।

चिया सीड्स मिलाकर सेवन करें

छाछ की शक्ति को बढ़ाने के लिए इसमें चिया सीड्स मिलाकर सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रात को जल्दी नहीं आती नींद? पिएं खसखस और जायफल का दूध