अगर आपको गर्मियों के मौसम में घमौरियों की समस्या होती है, तो इससे राहत पाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
घमौरियों से राहत के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करने पर काफी राहत मिल सकती है। नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
अगर आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे घमौरियों की समस्या कम हो सकती है।
अगर आप घमौरियों की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो बर्फ के टुकड़ों को कपड़े पर लपेटकर इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
कपूर और नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। जिससे घमौरियों की समस्या कम हो सकती है।
इन घरेलू नुस्खों को हफ्ते में 2-3 बार करना फायदेमंद हो सकता है। इससे घमौरियों की समस्या से काफी राहत मिलती है।
अगर आपको इन घरेलू उपायों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com