वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए कई उपाय कर सकते हैं। इसलिए, आज इस लेख में हम धन के लिए 5 उपाय बताएंगे
रोजाना सुबह उठकर स्नान करने के बाद अगर आप लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हैं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
घर की बालकनी या आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घर में आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।
तिजोरी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छ जगह वास करती हैं। साथ ही, तिजोरी में गंदगी जमा होने पर नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार और मंदिर में दीपक जलाना शुभ होता है। इससे बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन काले तिल या अन्य चीजों का दान करने पर धन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
कई व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं ज्यादा फिजूलखर्ची के कारण हो सकती है। इसलिए, ज्यादा खर्चा ना करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com