कटहल खाना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसको खाने के बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
कटहल के साथ बाद दूध से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कटहल में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो दूध में मौजूद कैल्शियम के साथ रिएक्ट कर जाता है।
कटहल के साथ या उसके 20 मिनट बाद तक विटामिन-सी वाले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। विटामिन-सी फल खाने से स्किन एलर्जी होती है।
कटहल के साथ पपीते का भी सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि साथ में खाने से शरीर में सूजन होने की समस्या हो सकती है।
कटहल की सब्जी खाने के बाद या उसके साथ भूलकर भी भिंडी का सेवन न करें। कटहल और भिंडी के सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाता है।
कुछ लोगो खाना खाने के बाद पान खाते है, लेकिन कटहल खाया है, तो भूलकर भी पान का सेवन न करें। दोनों का सेवन एक साथ करने से एलर्जी हो सकती है।