दूध का सेवन हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, इसके साथ कई चीजों का भी सेवन किया जा सकता है, जिससे दोगुने फायदे मिल सके।
सर्दियों में दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही, 5 चीजें को शामिल कर लें, तो शरीर को अन्य फायदे भी मिल सकते हैं।
अगर आप रोजाना दूध पीते हैं, तो उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। इसे पीने से शरीर का दर्द दूर होता है। साथ ही, बॉडी गर्म भी रहती है।
1 गिलास दूध में 2-3 केसर डालकर पीना चाहिए। केसर और दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दूध में 2 खजूर डालकर पीना चाहिए। इसके लिए आप खजूर को 10 मिनट पहले दूध में डालकर रख सकते हैं।
दूध का सेवन बादाम के साथ भी किया जा सकता है, क्योंकि बादाम में प्रचुर पोषक तत्व पाया जाता है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से पाचन दुरुस्त, बीपी कंट्रोल और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। दूध में 2 चुटकी जायफल का पाउडर डालें।
दूध के साथ इन 5 चीजों का सेवन करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ