होली त्योहार का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होलिका और प्रहलाद की कहानी से हमें ये 5 बातें जरूर सीखनी चाहिए।
प्रहलाद और होलिका की कहानी से हमें सीख मिलती है कि मुश्किल समय में भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हिरण्यकश्यप खुद को बड़ा मानता था इसके बावजूद वह अंत में हार जाता है।
होलिका को आग में न जलने का वरदान था, लेकिन जब अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल की तो वह स्वंय आग में जल गई। इससे पता चलता है कि ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस कहानी से यह भी सीख मिलती है कि समस्या चाहे कितनी भी बड़ी हो, लेकिन हमें भगवान का पूजा हर स्थिति में करनी चाहिए।
हिरण्यकश्यप और होलिका दोनों ही जीवन भर बुरे कर्म किए, इसलिए उनका अंत भी बुरा हुआ। इससे हमें सीख मिलती है कि बुरे कर्मों का फल बुरा ही होता है।
अगर आप इन सभी बातों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो जल्द ही आपके जीवन में सकरात्मक और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com