अक्सर अपने यह बात सुनी होगी कि अपनी हर बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। जिंदगी में कुछ चीजों की जानकारी अपने करीबी लोगों को देने से भी बचना चाहिए।
कुछ चीजों को राज रहने देना ही ठीक होता है, ऐसा न करने से लोग आगे चलकर आपकी कमजोरी या आपके द्वारा बताई गई बात का फायदा उठा सकते हैं।
हमें अपने करीबी दोस्तों को भी अपनी सैलरी और सेविंग बताने से बचना चाहिए। यह एक निजी बात होती है। पैसों की बातें अक्सर रिश्तों में तुलना और जलन का कारण बनती हैं।
अगर किसी ने आपको कोई बात भरोसा करके बताई है, तो उसे आगे शेयर करने से बचना चाहिए। चाहे दोस्त कितना भी करीबी क्यों न हो। इससे आपकी छवि गॉसिप करने वाली की बन सकती है।
अपनी घर में चल रही नीजी फैमिली प्रॉब्लम्स को अपने करीबी दोस्तों से भी शेयर करने से बचना चाहिए। कई बार लोग सहानुभूति जताने की जगह आपकी कमजोरी को याद रखते हैं।
अपने पार्टनर या किसी करीबी रिश्ते की निजी बातें दूसरों को बताने से रिश्ते में दरार आ सकती है। दोस्त भले साथ दें, लेकिन हर कोई आपकी सोच और स्थिति को नहीं समझ सकता।
आपका लक्ष्य तभी तक सुरक्षित है जब तक वो आपके मन में है। कई बार नेगेटिव एनर्जी या अनजाने में की गई टिप्पणियां आपका मोटिवेशन तोड़ सकती हैं।
करीबी दोस्त से भी न शेयर करें ये 5 बातें। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com