दूध के साथ न खाएं 5 चीजें, भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान


By Arbaaj29, Nov 2024 11:20 AMnaidunia.com

दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यदि उसके साथ कुछ चीजों को खाते सेहत को भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है।

दूध के साथ न खाएं 5 चीजें

दूध पीने उसके बाद कुछ समय तक कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ 5 चीजों का सेवन करने से सेहत को भारी नुकसान भुगतना पड़ता है।

नमक वाली चीजें

अक्सर लोग जब दूध पीते है या उससे बनी चाय पीते है, तो नमकीन वाली चीजें खाते है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

दही

दूध और दही का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ या तुरंत बाद करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

दोनों ही सेहत के लिए अच्छे माने जाते है, लेकिन एक साथ इनका सेवन नुकसानदायक होता है। दूध और खट्टे फल खाने से बचना चाहिए।

मछली

मछली और दूध का सेवन एक साथ करने से परहेज करना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती है।

करेला

करेला का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, दूध और करेला का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध और करेला एक साथ खाने से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

कितने देर बाद खाएं चीजें?

यदि आप इन 5 चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि दूध और इन चीजों में कम से 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहाड़ों में मिलने वाली यह सब्‍जी सेहत के लिए है कमाल