डिप्रेशन का दौर इंसान की जिंदगी का सबसे बुरा समय होता है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति सही फैसलों को नहीं ले पाता है।
डिप्रेशन से हर व्यक्ति काफी न काफी जरूर जूझता है। आइए जानते हैं कि डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए क्या करना चाहिए।
अगर आप डिप्रेशन से जूझ रहे है, तो कम से कम किसी भी बारे में सोचे। ज्यादा सोचने के कारण डिप्रेशन बढ़ सकता है।
डिप्रेशन से बाहर निकलने का सबसे आसान तरीका दोस्तों से बात करना है। आप किसी करीबी और भरोसेमंद दोस्त से बात कर सकते है।
डिप्रेशन इंसान पर खाली रहने पर ज्यादा हावी होता है इसलिए कोशिश करें कि खाली न रहें। ऐसे काम में व्यस्त रहें, जो दूसरी किसी बात को सोचने से रोके।
डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए भरपूर नींद लेना चाहिए। कम से कम 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। भरपूर नींद लेने से मानसिक तौर पर आराम मिलता है।
डिप्रेशन वाले व्यक्ति को कैफीन से दूरी बनानी चाहिए। दरअसल, कैफीन पीने से नींद दूर होती है, जो डिप्रेशन को बढ़ाता है।
इन 5 टिप्स से डिप्रेशन दूर हो सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ