ठंड में शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए खानपान में खास चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते है सर्दियों में शकरकंद खाने से शरीर को ठंड में क्या फायदे मिलते है?
शकरकंद खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते यह हेल्दी भी होता है। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट आती है। इस सीजन में इसकी खरीद भी बढ़ जाती है।
शकरकंद के अंदर प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और फाइबर आदि पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करेगा।
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए और लंबे समय तक नेत्र को स्वस्थ रखने में शकरकंद काफी प्रभावशाली माना जाता है।
शकरकंद एक हाई फाइबर फूड हैं। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। ऐसे में कम खाने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। यह एक लो कैलोरी फूड भी है।
दिल के लिए भी शकरकंद बेहद लाभकारी माना जाता है। पोटेशियम से भरपूर शकरकंद आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा रहता है। यह ब्लड को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
ठंड में रोजाना शकरकंद के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।
शकरकंद इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर की कमजोरी और थकावट भी दूर होती है। इस फल के सेवन मौसमी बीमारियों से भी रक्षा होती है।