अगर आप घर में सुख, शांति और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं, तो इन चीजों की धूनी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रोजाना इन चीजों की धूनी करने से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
घर में गुग्गल की धूनी करने से आपसी लड़ाई-झगड़े को कम करने में मदद मिल सकती है। इस उपाय को हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
लोबान की धूनी करने से घर में सकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं। इसलिए, इसे घर में जलाना शुभ माना जाता है।
माना जाता है कि चंदन, जटामांसी और अन्य चीजों से बनी दशांग की धूनी करने से घर का माहौल शुद्ध होता है।
नीम की पत्तियों और सूखी टहनियों की धूनी करने से घर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। साथ ही, यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में भी कारगर है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कपूर और लौंग की धूनी करने से वास्तु दोष को कम कर सकते हैं। साथ ही, इसे सुबह और शाम जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप लोबान, गुग्गल, दशांग, कपूर-लौंग की धूनी घर में करते हैं, तो इससे घर में सुख, शांति और परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com