जीवन की हर समस्या का होगा हल, करें गुड़ के ये 5 उपाय


By Ram Janam Chauhan13, Jan 2025 05:20 PMnaidunia.com

गुड़ सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक भी बहुत असरदार होता है। आइए जानते हैं, गुड़ के पांच उपाय जिससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

आर्थिक समस्या होती है दूर

गुड़ के इन पांच उपायों को करने से जीवन में चल रहीं कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, आर्थिक समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

गुड़ और चने का दान करें

गुरुवार के दिन गुड़ और चने का दान करना शुभ होता है। इससे घर में सुख,शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

गुड़ बुरी नजर से बचाए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गुड़ को घी में जलाकर पूरे घर में धुआं करने से बुरी नजर को दूर करने में मदद मिल सकती है।

व्यापार में मिलती है सफलता

एक पीले कपड़े में गुड़ और सिक्के को बांधकर अपनी दुकान या ऑफिस में रखने से व्यापार में तरक्की मिल सकती है।

शादी में आ रही बाधाएं होती हैं दूर

अगर आपकी शादी में बाधाएं आ रही हैं, तो ऐसे में किसी भी शुभ मुहूर्त को देखकर गुड़ और हल्दी को पानी में बहाएं। इससे शादी में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।

गुड़ का महत्व

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक, गुड़ को शुभ और पवित्र मानते हैं। इसलिए, इसे देवी देवताओं की पूजा कर दौरान अर्पित किया जाता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सूर्यास्त के बाद ये 5 काम करने से घर में बनी रहती है बरकत