करियर में नई ऊंचाई के लिए गुरुवार को अपनाएं ये 5 उपाय


By Ram Janam Chauhan19, Dec 2024 11:16 AMnaidunia.com

गुरुवार के दिन विष्णु देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से करियर में लाभ हो सकता है।

विष्णु देव की पूजा करें

गुरुवार के दिन बृहस्पति और विष्णु देव की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से आपको भगवान का आशीर्वाद मिल सकता है।

पीली चीजें दान करें

गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को पीली चीजें दान करें जैसे की हल्दी, दाल, चना और केले। ऐसा करने से आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

पीले कपड़े पहनें

बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े पहनना शुभ होता है, इससे बृहस्पत ग्रह मजबूत करने के साथ जीवन में सफल होने में मदद मिल सकती है।

विष्णु देव का अभिषेक करें

गुरुवार के दिन पूजा करते समय गाय के कच्चे दूध से विष्णु देव का अभिषेक करना शुभ होता है। इससे आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

तुलसी की पूजा करें

अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन तुलसी पूजा जरूर करें। साथ ही, तुलसी चालीसा का पाठ करना शुभ होता है।

इस दिन झूठ ना बोलें

गुरुवार के दिन अगर आप झूठ बोलते हैं, तो इसे बृहस्पति ग्रह कमजोर होने के साथ आपके करियर में बाधाएं बढ़ सकती हैं।

सकारात्मक सोचें

इस दिन नकारात्मक विचारों से बचें। नकारात्मक विचार आपके करियर में बाधाओं को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, सकारात्मक सोच रखें।

गुरुवार के दिन यह उपाय अपनाने से नौकरी में सफलता मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सनस्टोन धारण करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान