अक्सर छोटी-मोटी गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष लग जाता है, जिसकी वजह से जीवन में आर्थिक तंगी आने लगती है। ऐसे में आपको वास्तु से जुड़े उपाय करने चाहिए।
हिंदू धर्म वास्तु शास्त्र का विशेष स्थान है। उसमें बताए गए नियमों का पालन करने से धन में तेजी से वृद्धि होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ का चिन्ह लगाना चाहिए। शुभ-लाभ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल, इस पौधे पर धन की देवी का वास होता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के परिवार में आर्थिक बोझ बढ़ रहा हो उन्हें घर में बांसुरी रखना चाहिए। बांसुरी रखने से धन लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में शंख रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। दरअसल, शंख रखने से धन में वृद्धि होती है।
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे है, तो घर की तिजोरी में सुपारी रखना चाहिए। सुपारी मां लक्ष्मी को अर्पित करें फिर उसको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।