हर कोई अपने रिश्ते को मजबूत रखना चाहता है, लेकिन फिर भी कई बार लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं। ऐसे में इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाने से रिश्तों में सुधार हो सकता है-
बेडरूम घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। इस दिशा में होने की वजह से रिश्तों में स्थिरता और मजबूती बनी रहती है।
माना जाता है कि घर की दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल करने से मन शांत और सुख- समृद्धि का वास बना रहता है।
वास्तु के मुताबिक बेड को हमेश दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। इससे रिश्ते में प्यार और सकारात्मकता बढ़ती है।
घर को गंदा रखने से नकारात्मक शक्तियां बढ़ सकती हैं। इसलिए, घर को हमेशा साफ रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
घर की दीवारों पर प्रेम से जुड़ी हुईं तस्वीरें लगाएं जैसे कि कपल या दिल से जुड़ी हुईं फोटों, ऐसा करने से आपसी प्रेम बढ़ता है।
कभी भी बेडरूम में शीशे को बेड के सामने ना लगाएं। ऐसा करने रिश्तों में तनाव और लड़ाई हो सकती है।
घर में ताजे या सुंगधित फूलों को लगाएं, इससे वातावरण में खूशबू फैलने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
इन उपायों को अपनाकर रिश्तों में मीठास बढ़ा सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com