अगर आप ऑफिस में काम के स्ट्रेस की वजह से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में इन 5 टिप्स को फॉलो करने से स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं।
कभी भी लगातार काम करने से तनाव की समस्या हो सकती है। ऐसे में काम के दौरान ब्रेक लेने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
ऑफिस में तनाव से बचने के लिए हमेशा जरूरी काम को पहले करें। इससे आपके ऊपर काम का दवाब कम होगा, जिससे आपको तनाव की समस्या कम हो सकती है।
अगर आप काम के दौरान तनाव महसूस करते हैं, तो ऐसे में कुछ देर प्राणायाम करने से दिमाग को शांत करने में मदद मिल सकती है।
ऑफिस में बैठे हुए खिंचाव वाली एक्सरसाइज या थोड़ी देर चल सकते हैं, इससे तनाव को कम करने में सहायता मिल सकती है।
आप आपने काम करने के आस-पास की जगह की साफ रखें। इससे आपको मानसिक तनाव कम महसूस हो सकता है।
अगर आपको तनाव की समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। साथ ही, अपने सेहत पर ध्यान दें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com