शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, धन-धान्य में होगी वृद्धि


By Ayushi Singh20, Dec 2024 03:00 PMnaidunia.com

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पूजा करने से सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, धन-धान्य में होगी वृद्धि-

माता लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह घर में वास भी करती है।

व्रत रखें

शुक्रवार के दिन व्रत करने से सारी समस्याओं से निजात मिलता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न भी होती है।

पैसों का दान करें

शुक्रवार के दिन पैसों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं।

कौड़ियां अर्पित करें

इस दिन माता लक्ष्मी के सामने कौड़ियां अर्पित करें और उसके बाद इस कौड़ियां को तिजोरी में रखें। इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

सफेद मिठाई दें

इस दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई देने से माता लक्ष्मी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

मंत्रों का जाप करें

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में तरक्की मिलती है और ग्रह भी मजबूत होते हैं।

शुक्रवार के दिन ये 5 काम करने से धन-धान्य में वृद्धि होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंगल बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के जीवन में होगा धमाल