योग महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना बटरफ्लाई पोज करते हैं, तो ये 6 फायदे मिल सकते हैं।
रोजाना बटरफ्लाई पोज करने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।
अगर आप रोजाना बटरफ्लाई पोज करती हैं, तो इससे जांघों के आस-पास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस योगासन को नियमित तौर पर करने से तनाव और चिंता की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
बटरफ्लाई पोज को करने से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, अगर आपको अकड़न की समस्या है, तो इससे राहत मिल सकती है।
इस योगासन को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और शरीर को लचीला बनाने में सहायता मिल सकती है।
इस योगासन को करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिससे पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com