इन दिनों दुनियाभर में भारतीय फिल्में जमकर कमाई कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में भारत के साथ ही वर्ल्डवाइड पर भी शानदार कलेक्शन करती हैं।
आज हम आपको बॉलीवुड की 6 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको ब्लॉकबस्टर का टैग मिल चुका हैं।
शाहरुख की फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस फिल्म से शाहरुख खान ने पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की थी। एक्शन फिल्म पठान ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।
साल 2023 में पठान और जवान के साथ ही सनी देओल की गदर 2 को भी ब्लॉकबस्टर का टैग मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की थी।
इस ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भाईजान की फिल्म भी शामिल है। सलमान खान की बजरंगी भाईजान को भी ब्लॉकबस्टर का टैग मिल चुका है।
आमिर खान की फिल्म दंगल को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने दुनियाभर में मोटी कमाई की थी।
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर को भी ब्लॉकबस्टर का टैग मिल चुका है। ऋतिक रोशन जल्द ही वॉर 2 में नजर आएंगे।