इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ वाले दिन महिलाएं पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
मान्यताओं के अनुसार सरगी उसे कहते है, जो करवा चौथ का व्रत रखने से पहले महिलाएं आहार के तौर लेती है।
सरगी में ताजे फल खाएं। फल में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
सरगी में आप ड्राई फ्रूट्स को भी खा सकते हैं। मेवे शरीर को मजबूती और पेट को भरा रखते है, इसलिए सरगी में मेवों को जरूर शामिल करें।
सरगी में पनीर का सेवन भी किया जा सकता है, क्योंकि पनीर खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। व्रत के दौरान आपको कमजोरी नहीं होगी।
दही पेट के लिए फायदेमंद होता है। व्रत के कारण लंबे समय तक भूखा रहना होता है, इसलिए पेट को हेल्दी रखने के लिए दही खाएं।
करवा चौथ व्रत के दौरान आप दिनभर एनर्जी महसूस करने के लिए सरगी में दूध पिएं। दूध शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है।
करवा चौथ वाले दिन महिलाएं व्रत वाले दिन भूखा रहती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल को जरूर सरगी में पिएं।