ODI क्रिकेट एक अलग तरह का फॉर्मेट है जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों की असल परीक्षा होती है। 50-50 ओवरों का यह खेल काफी रोचक होता है।
आज हम आपको ऐसे 6 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे में बतौर ओपनर सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का डर किसी भी विपक्षी गेंदबाजों के मन में होता था। उन्होंने इंदौर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ साल 2011 में 219 रनों की पारी खेली थी।
इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शुमार है। रोहित शर्मा ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में 208 रनों की पारी खेली थी।
श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का डर भी गेंदबाजों के दिमाग में होता था। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रनों की पारी खेली थी।
श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का डर भी गेंदबाजों के दिमाग में होता था। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रनों की पारी खेली थी।
मास्टर ब्लास्टर सचिन का नाम किसी भी रिकॉर्ड बुक में मिल जाता है। सचिन ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 186 रनों की पारी खेली थी।
वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने श्रीलंका के खिलाफ कराची में 1987 में 181 रनों की शानदार पारी खेली थी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की वो पारी कौन भूल सकता है। कपिल ने जिंबाब्वे के खिलाफ वर्ष 1983 में 175 रनों की यादगार पारी खेली थी।