महिलाओं ने बनवाई हैं भारत की ये 6 ऐतिहासिक इमारतें


By Arbaaj04, Apr 2025 11:00 AMnaidunia.com

भारत में केवल पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी कुछ शानदार ऐतिहासिक इमारतें बनवाई हैं। आइए इन इमारतों के बारे में जानते हैं-

भारत में ऐतिहासिक इमारतें

ऐतिहासिक इमारतों की वजह से भारत दुनियाभर में जाना जाता है। भारत में कई शासकों का राज रहा हैं, जिसके दौरान कई इमारतें बनाई गई थी।

हुमायूं का मकबरा

यह मकबरा दिल्ली में स्थित है, जिसे मुगल बादशाह हुमायूं की पत्नी बेगा बेगम ने करवाया था। हुमायूं का मकबरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

विरुपाक्ष मंदिर

विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में रानी लोकमहादेवी ने कर्नाटक के पट्टाडकल शहर में करवाया था। यह भगवान शिव को समर्पित है।

रानी की वाव

रानी की वाव गुजरात के पाटन शहर में स्थित इस बावड़ी का निर्माण 11वीं शताब्दी में महारानी उदयमती ने करवाया था। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है।

इत्माद उद दौला का मकबरा

इत्माद उद दौला का मकबरा 17वीं शताब्दी में नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में करवाया था। अक्सर इसे

लाल दरवाजा मस्जिद, जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मौजूद लाल दरवाजा मस्जिद ऐतिहासिक मस्जिद को सन 1447 में रानी राजे बीबी ने बनवाया था। यह मस्जिद संत सैय्यद अली दाऊद कुतुबुद्दीन को समर्पित है।

मिरजान किला

मिरजान किला कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है। यह किला, रानी चेन्नाभैरदेवी ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था।

महिलाओं ने भारत में ये 6 ऐतिहासिक इमारतों को बनवाया था, जिन्हें आज भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसी स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में करें नैनीताल के इन जगहों का दीदार