घर का दरवाजा ऐसा होगा तो बरसेगा धन


By Ayushi Singh17, Jun 2024 03:02 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार लोग अपने घरों की चीजों को बनवाते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहे। आइए जानते हैं कि घर का दरवाजा कैसा होना चाहिए

दरवाजे की दिशा

क्‍या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार दरवाजे का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

खिड़कियों वाला दरवाजा

कुछ दरवाजों में खिड़कियां होती है। इन दरवाजों में वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए दरवाजे में किसी भी तरह की खिड़की नहीं होनी चाहिए।

टूटा दरवाजा

वास्तु के अनुसार, अगर दरवाजा टूटा है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही, धन की हानि हो सकती है।

दो पल्ले वाला दरवाजा

आजकल लोग एक पल्ले वाला दरवाजा लगाते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। दो पल्ले वाला दरवाजे को शुभ माना जाता है। इससे किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष नहीं होता।

दो मेन गेट

घर में दो मेन गेट होते हैं, इससे वास्तुदोष हो सकता है। घर में हमेशा एक ही गेट होना चाहिए।

बाहर खुलने वाला दरवाजा

बाहर की तरफ खुलने वाले दरवाजे से घर की सारी बरकत बाहर चली जाती है। इसलिए दरवाजा हमेशा अंदर की ओर ही खुलना चाहिए।

घर के दरवाजे से जुड़े ये 6 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स आप भी ध्‍यान रखें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

उपहार में न ले ये 6 चीजें, आती है आर्थिक तंगी