आपके आसपास ऐसे लोग जरूर होंगे, जो घूमना-फिरना काफी पसंद रखते हैं। हर जगह ऐसे 2-4 लोगों होते ही है, जो घूमने में आगे होते है।
अंक शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि घूमने के शौकीन किस मूलांक के जातक होते है?
अंक शास्त्र में मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 के जातक घूमने-फिरने में सबसे आगे होते हैं।
मूलांक 6 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म 6, 15 और 24 तारीख को होता है। इन लोगों का मूलांक 6 बनता हैं। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले बेहद ही हंसमुख स्वभाव के भी होते हैं। इस मूलांक के जातक जीवन में दुखी कम ही होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग ट्रेवल लवर होने के साथ ही काफी लग्जरी लाइफ भी जीते है। ये लोग घूमने-फिरने में ही नहीं हर क्षेत्र में आगे होते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मूलांक 6 के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ