ये 6 उपाय करने से बनने लगते हैं धन के योग


By Ayushi Singh08, Jul 2024 11:00 AMnaidunia.com

हर किसी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। कुछ पाने के लिए संघर्षों करना पड़ता है। अगर जीवन में आर्थिक मजबूती है तो धन की समस्याओं से आसानी से निकला जा सकता है। घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं चाहते हैं तो इन 6 उपायों को करने से धन लाभ हो सकता है-

गीता का पाठ करें

श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने से जीवन की सारी समसयाओं से निजात पा सकते हैं। इसके 11 अध्याय का पाठ करने धन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, महिलाओं का सम्मान भी करना चाहिए।

लौंग का उपाय

घर से बाहर जाते समय इंसान को हाथ में पांच लौंग लेकर निकलना चाहिए। काम के दौरान इंसान इन लौंग को किसी लाल कपड़े में रखकर जेब में रख सकते हैं या मंदिर में रख दें।

सरसों के तेल का उपाय

शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन लोहे की चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है। इस दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाने से धन की समस्या दूर होती है।

आसन का उपाय

घर में पूजा करने से पहले सभी आसन का प्रयोग करते हैं। लेकिन वास्तु शस्त्रों के अनुसार इंसान को माता लक्ष्मी के मंन्त्रों का जाप करने के लिए गुलाबी रंग के आसन का प्रयोग करना चाहिए। इससे धन की समस्या दूर होती है।

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का जो व्यक्ति रोजाना पाठ करता है, उसे धन की कमी नहीं रहती है। इस पाठ को करने से घर में धन -धान्य भरा रहता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गांयत्री मंत्र का जाप

जो इंसान सूर्य के सामने खड़े होकर गांयत्री मंत्र का जाप करता है उसके नवग्रह शुभ होने लगते हैं और दोष भी दूर होते हैं। गांयत्री मंत्र के जाप से इंसान के व्यवहार में बदलाव आते हैं और आतमविशवास में वृद्धि होती है। इससे जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।

इन 6 उपायों को करने से धन का लाभ हो सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखने से क्या होता है?