हिंदू धर्म में गीता का महत्व है, जो भी इंसान गीता की बातों को जीवन में उतारता है। उसका जीवन सफल होता है और आगे बढ़ता है। इसलिए कहा जाता है कि गीता को पढ़कर ही जीवन में बढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि जीवन सरल बना देती है गीता में लिखी ये 6 बातें-
गीता के अनुसार, कर्म करना जरूरी है, लेकिन फल की इच्छा से नहीं। कर्मफल की इच्छा से मुक्त होकर कर्म करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सफल भी होता है।
गीता के अनुसार कार्य को कल पर नहीं डालना चाहिए। इससे जीवन में काम का भार बढ़ता है। काम को समय के अनुसार पूरा कर लेना चाहिए। इससे जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।
गीता के अनुसार इंसान को ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और आत्मा से परमात्मा का मिलन भी होता है। सारे परेशानियों से छुटकारा भी प्राप्त होता है।
इंसान को घर में बड़ों का सम्मान करना चाहिए। बड़ों की बातों का पालन करने से जीवन में सफल होने में किसी प्रकार समस्या नहीं होती है और वह जीवन में आगे बढ़ते हैं।
इंसान को क्रोध पर काबू रखना चाहिए। इसकी वजह से जीवन में कई परेशानी आती है और बहुत सारे काम भी खराब होते हैं। इसलिए लोगों को गुस्से पर काबू करना चाहिए।
गीता के अनुसार हार मत मानो अपने लक्ष्य के प्राप्ति लिए हमेशा मेहनत करनी चाहिए। जीवन में एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। इसलिए, निरंतर प्रयास करना कभी गलत नहीं होता।
गीता में लिखी ये 6 बातें जीवन सरल बना देती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM