वर्कआउट से पहले भूलकर भी न करें ये 6 काम


By Sahil09, Jul 2024 02:17 PMnaidunia.com

वर्कआउट करने के नियम

सुबह ज्यादातर लोग वर्कआउट करना पसंद करते हैं, लेकिन इस दौरान की गई कुछ गलतियों का बुरा असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है।

भरपेट खाना न खाएं

वर्कआउट करने से भरपेट खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट भरा होने पर एक्सरसाइज करने का कोई फायदा नहीं मिलता है।

कैफीन का सेवन न करें

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर वर्कआउट करने से पहले कैफीन वाली ड्रिंक का सेवन न करें।

वॉर्मअप न करना

कुछ लोग बगैर वॉर्मअप किए एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इस गलती का बुरा असर शरीर की मांसपेशियों पर पड़ सकता है।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें

एक्सरसाइज करने से पहले बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अगर आप हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखेंगे तो वर्कआउट के दौरान एनर्जी की कमी महसूस होगी। 

कम या ज्यादा सोना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम और ज्यादा सोने से बचना चाहिए। इन दोनों परिस्थितियों का हेल्थ पर बुरा असर देखने को मिलता है।

खाली पेट कसरत न करें

यह बात सही है कि वर्कआउट खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए। खैर, खाली पेट एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है।

पेनकिलर लेकर कसरत न करें

दर्द को कम करने के लिए लोग पेनकिलर खाते हैं। अगर आप कसरत करने से पहले पेनकिलर खाएंगे तो इसका शरीर पर विपरीत असर देखने को मिलेगा।

यहां हमने जाना कि वर्कआउट करने से पहले किन कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या सौंफ खाने से बरकरार रहती है आंखों की रोशनी?