Astrological remedies: दुर्भाग्य दूर भगाए सात दिन के 7 ज्योतिष उपाय


By anil Singh Tomar2023-04-07, 14:25 ISTnaidunia.com

हर दिन नए ग्रह

हर दिन का हर एक ग्रह से अलग संबंध माना जाता है। उससे जुड़ा ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर हो जाती है।

सोमवार का उपाय

सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। गठिया, आंखों की समस्या और सर्दी-जुकाम रहता है। चंद्रमा के दोष को दूर करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध या अभिषेक करना चाहिए।

मंगलवार का उपाय

मंगल ग्रह का संबंध मंगलवार से माना गया है। मंगल ग्रह एक क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है। मंगल ग्रह कई बीमारियों का जनक ग्रह भी माना जाता है। मंगल की शांति के बजरंगवली की पूजा है।

बुधवार का उपाय

बुध ग्रह का संबंध बुधवार से माना जाता है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की आराधना करना चाहिए। इसके बाद लड्डू का भोग लगाकर दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

गुरुवार का उपाय

गुरुवार का संबंध देव गुरु बृहस्पति से माना गया है। कुंडली में बृहस्पति उच्च के होते हैं तो उसे हर तरफ उन्नति प्राप्त होती है। कुंडली में कमजोर बृहस्पति को मजबूत करने पीले वस्त्र, जनेऊ का दान करना चाह

शुक्रवार का उपाय

शुक्र ग्रह का संबंध शुक्रवार से माना गया है। शुक्र ग्रह भौतिक-सुख सुविधाएं और सुख-समृद्धि का कारक है। शुक्र की स्थिति मजबूत करने गरीब सुहागिन महिला को सुहाग की वस्तुएं दान करना चाहिए।

शनिवार का उपाय

शनिवार का संबंध शनि देव से माना गया है। कुंडली में कमजोर शनि को मजबूत करने के लिए भगवान शिव को काले तिल मिला जल अर्पित करना चाहिए। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए।

रविवार का उपाय

सूर्य देव का संबंध रविवार से माना गया है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सूर्योदय के समय तांबे के कलश में अक्षत, लाल फूल, मिश्री और कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए।

Health Tips : फिर डरा रहा कोरोना, वायरस के संक्रमण से ऐसे बचें