तोरई के साथ-साथ तोरई के जूस का सेवन भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। तोरई का जूस पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है।
तोरई में डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप तोरई के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। शरीर की गर्मी भी दूर होती है।
तोरई विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए तोरई के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
तोरई में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।
तोरई के जूस में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। स्किन पर ग्लो भी आता है।
तोरई के जूस का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। इसका सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।