विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 7 शतक लगाए है। आइए जानते है विराट की सभी 7 बड़ी आईपीएल पारियो का लेखा-जोखा।
24 अप्रैल 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ विराट ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था। कोहली ने 63 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए थे।
7 मई 2016 को विराट ने दूसरा शतक भी लगाया था। राइजिंग पूणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 58 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 8 चौके और 7 छक्के मारे थे।
14 मई 2016 में विराट ने गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया था। 55 गेंदों में 109 रनों की पारी में कोहली ने 5 चौके और 8 छक्के मारे थे।
18 मई 2016 को विराट ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में विराट ने 50 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए थे।
विराट ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों में 9 चौकों और छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली थी।
18 मई 2023 को विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। 100 रनों की इस पारी में विराट ने 12 चौके और 4 छक्के मारे थे।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए विराट ने 61 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए थे। इस सातवें शतक के साथ ही विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।