बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो हमारे देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के ऊपर बनाई गई है। आइए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म सैम बहादुर के चर्चे काफी ज्यादा हो रहे हैं। यह मूवी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और 1971 युद्ध में उनकी भूमिका पर बनी है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह साल 2021 में रिलीज हुई थी। शेरशाह PVC अवार्ड विजेता भारतीय सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर यह आधारित है।
इंडियन सैनिकों का एक विशेष बल एक आतंकवादी समूह द्वारा अपने बेस पर साथी सेना के जवानों की हत्या का बदला लेने के लिए गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देता है।
साल 2017 में आई फिल्म द गाजी अटैक 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी गाजी के डूबने की ऐतिहासिक घटनाओं पर बनी है।
साल 2017 में आई फिल्म द गाजी अटैक 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी गाजी के डूबने की ऐतिहासिक घटनाओं पर बनी है।
एलओसी कारगिल एक वॉर फिल्म है जो साल 2003 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह भारत और पाक के बीच लड़ी गई कारगिल युद्ध पर आधारित है।
फिल्म बॉर्डर एक सुपरहिट देशभक्ति मूवी है। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैनिकों की एक छोटी बटालियन एक बड़े पाकिस्तानी स्ट्राइक फोर्स के खिलाफ जंग लड़ती है।
'प्रहार : द फाइनल अटैक' साल 1991 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। नाना पाटेकर द्वारा निर्देशित वन मैन आर्मी के जीवन को दर्शाती है।