आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं किन लोगों को सेवन करने से बचना चाहिए?
आंवला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, लेकिन लो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को आंवला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
आंवला खट्टा और एसिडिक है, जो एसिडिटी या पेट में जलन को बढ़ा सकता है। जिन्हें पेट में अल्सर है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप के भी लिवर खराब है, तो ऐसी स्थिति में आंवला खाने से बचना चाहिए। इससे लिवर एंजाइम का खतरा बढ़ जाता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाओं को आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
आंवले में ऑक्सालेट काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी में पथरी का खतरा बढ़ा सकता है। पथरी के मरीजों को आंवले को खाने से बचना चाहिए।
आंवले में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, इसे खाने से दस्त और पेट खराब होने की समस्या बढ़ सकती है। इसे खाने से जब तक परहेज करें, जब तक पेट ठीक न हो जाएं।
आंवले का सेवन करना थायरॉयड हार्मोन के उत्पादन पर प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म के मरीजों को आंवला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
इन लोगों को आंवले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM