साउथ इंडियन फिल्मों की कहानियां अंत में काफी थ्रिलिंग होती है। आइए जानते है 7 ऐसी साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में जिसकी एंडिंग आपको थ्रिलिंग लग सकती है?
2022 में रिलीज हुई यशोदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में आईवीएफ रैकेट दिखाया जाता है जो काफी ज्यादा थ्रिलिंग होता है।
2019 में रिलीज हुई कैथी भी एक थ्रिलिंग फिल्म थी। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी एक पावरफुल एंडिंग दिखाती है। अजय देवगन की भोला भी कैथी का रीमेक थी।
2016 में रिलीज हुई अरुवि एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी। अरुवि एक विद्रोही युवा महिला के जीवन में घटित घटनाओं को दर्शाती है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी सफल रही थी।
2019 में रिलीज हुई सुपर डिलक्स एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में चार परस्पर जुड़ी कहानियाँ समानांतर रूप से दिखाई गई हैं, इस फिल्म की एंडिंग भी काफी थ्रिलिंग लिखी गई है।
बॉलीवुड में बनने वाली अजय देवगन स्टारर दृश्यम और दृश्यम 2 दोनों ही मलयालम की फिल्मों से प्रेरित है। मोहनलाल स्टारर दृश्यम का क्लाइमैक्स भी काफी रोचक लिखा गया है।
2015 में रिलीज हुई प्रेमम एक कमिंग ऑफ एज रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म के अंदर जॉर्ज डेविड के बचपन से जवानी तक के रोमांटिक सफर को दिखाया गया है।
उलिदावरु कंडन्थे एक नियो नॉयर गैंगस्टर फिल्म थी। रक्षित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक व्यक्ति की हत्या की घटना से जुड़ी पांच कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्रत्येक पात्र इसे अपने दृष्टिकोण से बताता है। इस मूवी का क्लाइमैक्स काफी थ्रिलिंग लिखा गया है।
अगर आपको साउथ फिल्मों की एंडिंग से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com