इन 7 चीजों के दान है महादान, जानिए इनके नियम


By Ritesh Mishra07, Dec 2024 04:49 PMnaidunia.com

दान करना काफी पुण्य का काम माना जाता है। इसका हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भी विशेष महत्व बताया गया है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे कि शास्त्रों में किन चीजों के दान को महादान माना गया है।

गोदान

गोदान को शास्त्रों में सबसे पवित्र माना गया है। इसे करने से सुख, शांति और मोक्ष प्राप्त होता है। गाय दान से पहले गाय का श्रृंगार करना चाहिए।

वस्त्र दान

वस्त्र दान को शास्त्रों में महादान बताया गया है। वस्त्र दान से जरूरतमंदों को सहायता मिलती है। सर्दियों में गर्म कपड़ों का दान और भी शुभ माना जाता है। वस्त्र दान में कभी भी गंदे पहने हुए कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए।

अन्न दान

अन्न दान को महादान के श्रेणी में रखा गया है। भूखे को खाना खिलाना सबसे पुण्य का काम माना गया है। अन्नदान के लिए शुभ समय शुक्ल पक्ष में करना चाहिए।

जल दान

प्यासे इंसान को पानी पिलाना महादान की श्रेणी में आता है। गर्मियों के दिनों में सड़कों पर प्याऊ लगाना या पानी बांटना काफी शुभ माना जाता है।

विद्या दान

विद्या का दान शास्त्रों में महादान माना गया है। पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबें, शिक्षा का अवसर या पढ़ाई का सामान देना सर्वोत्तम है।

सोना दान

शास्त्रों में सोना या धन का दान महादान माना गया है। ये किसी की आर्थिक मदद के लिए किया जाता है। इसे करने से कफी पुण्य मिलते हैं।

भूमि दान

जमीन का दान सनातन धर्म में प्रमुख दान में से एक माना जाता है। जरूरतमंद को भूमि दान करने से पुण्य मिलता है।

इन चीजों का दान कर आप भी महादान कर सकते हैं। इसी तरह धर्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिसंबर में इस मूलांक के लोगों को रहना होगा सावधान